Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार, मनीषा चौहान होंगी कप्तान

भारतीय ए और लियाओनिंग टीम के बीच मुकाबले 13, 15, 17, 19 और 21 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इस दौरे को भारतीय महिला हॉकी कार्यक्रम के विकास का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को नए माहौल में ढालना और उन्हें उच्च स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

03 Oct 2025

भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार, मनीषा चौहान होंगी कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार है। इस दौरान टीम 13 से 21 अक्टूबर 2025 तक लियाओनिंग टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ खेलेगी। सभी मुकाबले डालियान स्थित लियाओनिंग स्पोर्ट्स सेंटर में खेले जाएंगे। यह दौरा भारतीय महिला हॉकी की नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव दिलाने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल से रूबरू कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

भारतीय ए और लियाओनिंग टीम के बीच मुकाबले 13, 15, 17, 19 और 21 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इस दौरे को भारतीय महिला हॉकी कार्यक्रम के विकास का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को नए माहौल में ढालना और उन्हें उच्च स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

टीम की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर मनीषा चौहान को सौंपी गई है, जो अपने नेतृत्व और रणनीतिक समझ के लिए जानी जाती हैं। टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी भारतीय महिला हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच डेव स्मोलेनर्स संभालेंगे।

डेव स्मोलेनर्स ने कहा, “हमने एक संतुलित और युवा टीम तैयार की है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं। चीन दौरा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमताएं दिखाने, नए माहौल में सीखने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का शानदार अवसर है। मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ी दृढ़ संकल्प और टीमवर्क के साथ इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे।”

भारत ए महिला टीम (19 सदस्यीय) – चीन दौरे के लिए

गोलकीपर:- बंसरी सोलंकी, माधुरी किंडो।

डिफेंडर:- मनीषा चौहान (कप्तान),अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छेत्री,महिमा चौधरी, अंजना डुंगडुंग।

मिडफील्डर:- सुजाता कुजुर, दीपिका सोरेंग, अजमीना कुजुर,

पूजा यादव, बलजीत कौर, दिपि मोनिका टोप्पो।

फॉरवर्ड:- अलबेला रानी टोप्पो, ऋतिका सिंह, अन्नु, चंदना जगदीशा, काजल सदाशिव अटपदकर, सेलेस्टिना होरो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे के लिए तैयार, मनीषा चौहान ह
भारतीय ए और लियाओनिंग टीम के बीच मुकाबले 13, 15, 17, 19 और 21 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इस दौरे को भारतीय महिला हॉकी कार्यक्रम के विकास का हिस्सा माना जा रहा है,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News